हिन्दू पंचांग
हिन्दू पंचांग
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞⛅ दिनांक 25 मार्च 2020
⛅ दिन - बुधवार
⛅ विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - वसंत
⛅ मास - चैत्र
⛅ पक्ष - शुक्ल
⛅ तिथि - प्रतिपदा शाम 05:26 तक तत्पश्चात द्वितीया
⛅ नक्षत्र - रेवती पूर्ण रात्रि तक
⛅ योग - ब्रह्म दोपहर 05:38 तक तत्पश्चात इन्द्र
⛅ राहुकाल - दोपहर 12:33 से दोपहर 02:04 तक
⛅ सूर्योदय - 06:39
⛅ सूर्यास्त - 18:50
⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - राष्ट्रीय चैत्र नूतन वर्ष वि.सं. 2077 प्रारंभ, गुडी पड़वा (पूरा दिन शुभ मुहूर्त), शालिवाहन शक 19:42 प्रारंभ, ध्वजारोहण, चैत्र-वासंती नवरात्रि प्रारंभ, चेटीचंड, चन्द्र-दर्शन
Advertisements
💥 विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🌷 दुर्गा सप्तशती 🌷
🙏🏻 25 मार्च, बुधवार से चैत्र मास के नवरात्रि हैं जो कि 02 अप्रैल, गुरुवार तक चलेंगे। देवी मां प्रसन्न करने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। अगर आप पूरी दुर्गा सप्तसती का पाठ नहीं कर सकते हैं तो इसके कुछ मंत्रों का जप करने से भी शुभ फल मिल सकते हैं।
🙏🏻 दुर्गा सप्तसती के मंत्र बहुत ही चमत्कारी हैं, अगर विधि-विधान से इनका जप किया जाए तो भक्त को देवी की कृपा मिल सकती है। ये मंत्र और मंत्र जप की सामान्य विधि नीचे बताई गई है।
🙏🏻 मंत्र जप के लिए सावधानी
दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का सही उच्चारण के साथ जप करना चाहिए। यदि आप मंत्रों का उच्चारण ठीक से नहीं कर सकते तो किसी योग्य ब्राह्मण से इन मंत्रों का जप करवाएं, अन्यथा इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। साथ ही मंत्र जप करने वाले व्यक्ति को पवित्रता और ब्रह्मचर्य का भी ध्यान रखना चाहिए।
👉🏻 ये जप की सामान्य विधि
➡ 1. नवरात्रि में रोज सुबह जल्दी उठकर साफ वस्त्र पहनकर सबसे पहले माता दुर्गा की पूजा करें।
➡ 2. इसके बाद घर के मंदिर में या किसी अन्य देवी मंदिर में आसन पर बैठकर मंत्रों का जप करें।
➡ 3. मंत्र जप के लिए लाल चंदन के मोतियों की माला का उपयोग करना चाहिए।
➡ 4. मंत्र जप की संख्या कम से कम 108 होनी चाहिए।
🙏🏻 गरीबी से छुटकारा चाहते हैं तो नवरात्रि में रोज करें दुर्गा सप्तशती के इन मंत्रों का जप ।
👉🏻 ये हैं मंत्र
💷 1. गरीबी से मुक्ति पाने के लिए मंत्र
दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो: स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।
दारिद्रयदु:खभयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदार्द्रचित्ता।।
😡 2. बुरी नजर से रक्षा के लिए मंत्र
शूलेन पाहि नो देवि पाहि खड्गेन चाम्बिके।
घण्टास्वनेन न: पाहि चापज्यानि:स्वनेन च।।
😴 3. परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र
देवि प्रपन्नार्तिहरे प्रसीद प्रसीद मातर्जगतोखिलस्य।
प्रसीद विश्वेश्वरी पाहि विश्वं त्वमीश्वरी देवि चराचरस्य।।
💥 विशेष - इन 3 में से किसी एक मंत्र का जप कर सकते हैं या एक-एक करके तीनों मंत्रों का जप भी किया जा सकता है।
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🌷 चैत्र नवरात्रि 🌷
🙏🏻 चैत्र मास के नवरात्र का आरंभ 25 मार्च,बुधवार से हो रहा है। नवरात्रि में रोज देवी को अलग-अलग भोग लगाने से तथा बाद में इन चीजों का दान करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। जानिए नवरात्रि में किस तिथि को देवी को क्या भोग लगाएं-
🙏🏻 प्रतिपदा तिथि (नवरात्र के पहले दिन) पर माता को घी का ।भोग लगाएं ।इससे रोगी को कष्टों से मुक्ति मिलती है तथा शरीर निरोगी होता है ।
👉🏻 शेष कल...........
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🌷 चैत्र नवरात्रि 🌷
🙏🏻 चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तिथि तक वासंतिक नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार वासंतिक नवरात्रि का प्रारंभ 25 मार्च, बुधवार से हो रहा है, धर्म ग्रंथों के अनुसार, नवरात्रि में हर तिथि पर माता के एक विशेष रूप का पूजन करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती हैं । जानिए नवरात्रि में किस दिन देवी के कौन से स्वरूप की पूजा करें-
🌷 हिमालय की पुत्री हैं मां शैलपुत्री 🌷
चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मार्कण्डेय पुराण के अनुसार, देवी का यह नाम हिमालय के यहां जन्म होने से पड़ा। हिमालय हमारी शक्ति, दृढ़ता, आधार व स्थिरता का प्रतीक है। मां शैलपुत्री को अखंड सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। नवरात्रि के प्रथम दिन योगीजन अपनी शक्ति मूलाधार में स्थित करते हैं व योग साधना करते हैं।
🙏🏻 हमारे जीवन प्रबंधन में दृढ़ता, स्थिरता व आधार का महत्व सर्वप्रथम है। इसलिए इस दिन हमें अपने स्थायित्व व शक्तिमान होने के लिए माता शैलपुत्री से प्रार्थना करनी चाहिए। शैलपुत्री की आराधना करने से जीवन में स्थिरता आती है। हिमालय की पुत्री होने से यह देवी प्रकृति स्वरूपा भी हैं । स्त्रियों के लिए उनकी पूजा करना ही श्रेष्ठ और मंगलकारी है।
👉🏻 शेष कल.......
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻
B B K NEWS
#manishkansara
OWNER
Manish Kansara
6352918965
⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️




Very good information.
ReplyDelete