हिन्दू पंचांग

हिन्दू पंचांग
                   🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

⛅ दिनांक 26 मार्च 2020
⛅ दिन - गुरुवार
⛅ विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - वसंत
⛅ मास - चैत्र
⛅ पक्ष - शुक्ल
⛅ तिथि - द्वितीया रात्रि 07:53 तक तत्पश्चात तृतीया
⛅ नक्षत्र - रेवती सुबह 07:17 तक तत्पश्चात अश्विनी
⛅ योग - इन्द्र शाम 04:29 तक तत्पश्चात वैधृति
⛅ राहुकाल - दोपहर 02:04 से शाम 03:35 तक
⛅ सूर्योदय - 06:38
⛅ सूर्यास्त - 18:50
⛅ दिशाशूल - दक्षिण दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण -
Advertisements 
 💥 विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

                    🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

🌷 पेट की सभी बीमारियाँ मिटाने हेतु 🌷

🙏🏻 लिंग पुराण (८५.१९३-१९४) में आता है कि एक मास तक प्रतिदिन १०८ बार ‘ॐ नम: शिवाय|’ मंत्र का जप करके सूर्यनारायण के सामने जल पीने से पेट की सभी बीमारियाँ दूर हो जाती है |


                    🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

🌷 चैत्र नवरात्रि 🌷

🙏🏻 चैत्र मास के नवरात्रि  का आरंभ 25 मार्च, बुधवार से हो गया है। मान्यता है कि नवरात्रि  में रोज देवी को अलग-अलग भोग लगाने से तथा बाद में इन चीजों का दान करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। जानिए नवरात्रि में किस तिथि को देवी को क्या भोग लगाएं-
👉🏻 गताअं से आगे...........
🙏🏻  नवरात्रि की द्वितीया तिथि यानी दूसरे दिन माता दुर्गा को शक्कर का भोग लगाएं ।इससे उम्र लंबी होती है ।
👉🏻 शेष कल............

                    🌞 ~ हिन्दू  पंचांग ~ 🌞

🌷 चैत्र नवरात्रि 🌷

🙏🏻 चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तिथि तक वासंतिक नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार वासंतिक नवरात्रि का प्रारंभ 25 मार्च, बुधवार से हो गया है, धर्म ग्रंथों के अनुसार, नवरात्रि में हर तिथि पर माता के एक विशेष रूप का पूजन करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। जानिए नवरात्रि में किस दिन देवी के कौन से स्वरूप की पूजा करें-

👉🏻 गताअं से आगे...........

🌷 तप की शक्ति का प्रतीक है मां ब्रह्मचारिणी
🙏🏻 नवरात्रि की द्वितीया तिथि पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। देवी ब्रह्मचारिणी ब्रह्म शक्ति यानी तप की शक्ति का प्रतीक हैं। इनकी आराधना से भक्त की तप करने की शक्ति बढ़ती है। साथ ही, सभी मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं।

🙏🏻 मां ब्रह्मचारिणी हमें यह संदेश देती है कि जीवन में बिना तपस्या अर्थात कठोर परिश्रम के सफलता प्राप्त करना असंभव है। बिना श्रम के सफलता प्राप्त करना ईश्वर के प्रबंधन के विपरीत है। अत: ब्रह्मशक्ति अर्थात समझने व तप करने की शक्ति हेतु इस दिन शक्ति का स्मरण करें। योगशास्त्र में यह शक्ति स्वाधिष्ठान चक्र में स्थित होती है। अत: समस्त ध्यान स्वाधिष्ठान चक्र में करने से यह शक्ति बलवान होती है एवं सर्वत्र सिद्धि व विजय प्राप्त होती है।
👉🏻 शेष कल...........

                   🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
            🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻
B B K NEWS
#manishkansara
OWNER
Manish Kansara
6352918965
⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️

Comments

Popular posts from this blog

સાયક્લોન અમ્ફાન / પશ્ચિમ બંગાળમાં 72 લોકોના મોત: CM મમતા બેનર્જીએ કહ્યું- આવી તબાહી નથી જોઈ; PM મોદીએ કહ્યું- મદદમાં કસર નહીં છોડીએ

કોરોના ગુજરાત LIVE / 24 કલાકમા નવા 361 કેસ અને 27 મોત, 515 દર્દી સાજા થયા, રાજ્યમાં કુલ 14829 કેસ અને મૃત્યુઆંક 905 થયો