गांव जा रहे श्रमिकों को शुभकामना देकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकने किया रवाना
गांव जा रहे श्रमिकों को शुभकामना देकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकने किया रवाना
गांव जा रहे श्रमिकों को शुभकामना देकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकने किया रवाना
Advertisements
वलसाड: देशभर में लॉकडाउन लागू कनरे के बाद प्रवासी श्रमिकों को वर्तमान स्थल पर ही रुकने की सूचना दी गई थी। लॉकडाउन के कारण कामधंधा बंद होने से परेशान श्रमिकों में अपने गांव जाने की उत्सुकता बढ़ गई है। जिसे देखते हुए वलसाड जिले से उत्तर प्रदेश के लिए ट्रेने रवाना हो रही हैं। शुक्रवार को वलसाड से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के लिए एक ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन में सफर करने वाले श्रमिकों के बच्चों को कलेक्टर सीआर खरसाण और पुलिस अधीक्षक सुनील जोशीने खिलौने और फल देकर यात्रा की शुभकामना दी। इस ट्रेन में वलसाड के अलावा धरमपुर, पारडी व आसपास के विस्तार में रहने वाले श्रमिक व प्रवासी रवाना हुए हैं। कलक्टर ने बताया कि आज तक जिले से 11 ट्रेन के जरिए 16200 श्रमिकों को उनके गांव भेजा गया है। उन्होंने बताया है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, समेत अन्य राज्यों के प्रवासियों को उनके गांव भेजने के लिए संबंधित राज्यों को दस ट्रेन की दरखास्त की गई है। उनकी मंजूरी मिलने पर श्रमिकों को उनके गृहराज्य में भेजने का इंतजाम किया जाएगा।
प्रतिनिधि वलसाड: रमेश तिवारी
B B K NEWS
#manishkansara
OWNER
Manish Kansara
6352918965
⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️




Comments
Post a Comment