हिन्दू पंचांग
हिन्दू पंचांग
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞⛅ दिनांक 13 मार्च 2020
⛅ दिन - शुक्रवार
⛅ विक्रम संवत - 2076
⛅ शक संवत - 1941
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - वसंत
⛅ मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ तिथि - चतुर्थी सुबह 08:50 तक तत्पश्चात पंचमी
⛅ नक्षत्र - स्वाती दोपहर 02:00 तक तत्पश्चात विशाखा
⛅ योग - व्याघात रात्रि 08:36 तक तत्पश्चात हर्षण
⛅ राहुकाल - सुबह 11:08 से दोपहर 12:36 तक
⛅ सूर्योदय - 06:49
⛅ सूर्यास्त - 18:46
⛅ दिशाशूल - पश्चिम दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - रंग
, पंचमी क्षय तिथि
Advertising
💥 विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)આ પણ વાંચો:-
https://wwwkansaramanish4bbknews.blogspot.com/2020/03/63-2.html
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🌷 षडशीति संक्रान्ती 🌷
👉 14 मार्च 2020 शनिवार को षडशीति संक्रान्ती है ।
🙏 पुण्यकाल : दोपहर 11:55 से शाम 06:19 तक तक… जप,तप,ध्यान और सेवा का पूण्य 86000 गुना है !!!
🙏 इस दिन करोड़ काम छोड़कर अधिक से अधिक समय जप – ध्यान, प्रार्थना में लगायें।
🙏 षडशीति संक्रांति में किये गए जप ध्यान का फल ८६००० गुना होता है – (पद्म पुराण )
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🌷 गर्मी में दस्त 🌷
👉🏻 1 कटोरी नारियल पानी में आधा चम्मच धनिया-जीरा, 1 चम्मच मिश्री व आधा चम्मच जायफल चूर्ण डालकर दिन में 3 बार पीने से गर्मी के दस्त बंद हो जाते है ।
यह भी पढ़े:-
https://wwwkansaramanish4bbknews.blogspot.com/2020/03/blog-post_64.html
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🌷 ज्योतिष ग्रंथ मुर्हूत चिंतामणि के अनुसार🌷
🙏🏻 हिंदू धर्म में दैनिक जीवन से जुड़ी भी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं। ऐसी ही एक मान्यता है नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाने से जुड़ी। माना जाता है कि सप्ताह के कुछ दिन ऐसे होते हैं जब नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाना हमारे धर्म ग्रंथों में शुभ नहीं माना गया है, जबकि इसके बिपरीत कुछ दिनों को इन कामों के लिए शुभ माना गया है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं शास्त्र ….
👉🏻 ज्योतिष ग्रंथ मुर्हूत चिंतामणि के अनुसार जानिए किस दिन नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाने से होता है क्या असर
➡ 1. सोमवार
सोम का संबंध चंद्रमा से है इसलिए सोमवार को बाल या नाखून काटना मानसिक स्वास्थ्य व संतान के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना गया है।
➡ 2. मंगलवार
मंगलवार को बाल कटवाना व दाढ़ी बनाना उम्र कम करने वाला माना गया है।
➡ 3. बुधवार
बुधवार के दिन नाखून और बाल कटवाने से घर में बरकत रहती है व लक्ष्मी का आगमन होता है।
➡ 4. गुरुवार
गुरुवार को भगवान विष्णु का वार माना गया है। इस दिन बाल कटवाने से लक्ष्मी का नुकसान और मान-सम्मान की हानि होती है।
➡ 5. शुक्रवार
शुक्र ग्रह को ग्लैमर का प्रतीक माना गया है। इस दिन बाल और नाखून कटवाना शुभ होता है। इससे लाभ, धन और यश मिलता है।
➡ 6. शनिवार
शनिवार का दिन बाल कटवाने के लिए अशुभ होता है यह जल्दी मृत्यु का कारण माना जाता है।
➡ 7. रविवार
रविवार को बाल कटवाना अच्छा नहीं माना जाता है। महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है कि ये सूर्य का वार है इससे धन, बुद्धि और धर्म का नाश होता है।
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻
વધુ અહીં વાંચો:-
https://wwwkansaramanish4bbknews.blogspot.com
B B K NEWS
#manishkansara
OWNER
Manish Kansara
6352918965
⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️




Comments
Post a Comment